फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man was beaten with sticks and rods for not getting a cigarette, Yamunanagar

सिगरेट नहीं दिलाने पर युवक को सरियों व डंडों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten with sticks and rods for not getting a cigarette, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तीन युवकों ने दुकान से सिगरेट नहीं दिलाने पर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राहुल को सरियो और डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर तीनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राहुल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब नौ बजे वह अपनी गली में दुकान से सामान लेने गया था। जब वह दुकान पर पहुंचा तो वहां साजन नाम का युवक उसे मिला। आरोपी ने उसे दुकान से सिगरेट दिलवाने को कहा। उसने पैसे नहीं होने की बात कहकर आरोपी को सिगरेट दिलाने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने फोन कर अपने दो साथियों को और मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी का साथी जोनी व एक अन्य युवक वहां पहुंचा और तीनों ने उस पर सरिए और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी ने उसके सिर व टांगों पर सरिए से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed