{"_id":"6ae64861482b70778c0d56d4","slug":"the-young-man-set-a-photo-of-himself-with-a-revolver-as-his-social-media-profile-picture-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165477-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग लगाई डीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर संग लगाई डीपी
Sun, 01 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ अपनी फोटो लगाने व धमकाने के आरोप में साढौरा थाना पुलिस ने चाहड़वाला गांव के जितेंद्र के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है। इस मामले में चाहड़वाला के ही समय सिंह ने एसपी को शिकायत दी है।
शिकायत में समय सिंह ने आरोप लगाया कि जितेंद्र ने अपनी फेसबुक व इंस्टाग्राम की डीपी पर नाजायज रिवॉल्वर बेल्ट में बांधकर फोटो लगाई हुई है। इस शिकायत की बाबत जितेंद्र को थाना साढौरा में करीब एक माह पूर्व बुलाया गया। वहां पर मौजिज लोगों के सामने दोषी ने अपनी गलती मानी और आश्वासन दिया कि वह आज ही इस फोटो को अपनी फेसबुक व इंस्टाग्राम की डीपी से हटा लेगा और भविष्य में किसी को नहीं धमकाएगा।
एक माह गुजरने के बाद भी जितेंद्र ने फेसबुक व इंस्टाग्राम की डीपी से रिवॉल्वर वही फोटो नहीं हटाई। आरोप है कि वह उसके उल्टा धमका रहा है कि शिकायत देने का मजा चखाएगा। एसएचओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि समय सिंह की शिकायत पर जितेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करके जितेंद्र से हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।