फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man hanged himself in the room

Yamuna Nagar News: कमरे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the room
विज्ञापन

गांधी नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक नशे करने का आदी था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही अपने काम में व्यस्त थे, तभी युवक ने अपने कमरे में जाकर कमरे की कुंडी लगाकर फंदा लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार सरोजिनी कॉलोनी के नजदीक लक्ष्मी नगर निवासी 28 वर्षीय मोहित घर पर ही रहता था। वह स्मैक व अन्य नशे करता था। वह अक्सर नशा करके परिवार सदस्यों के साथ मारपीट करता था। पूरा परिवार उसकी इन हरकतों से परेशान था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी भाभी घर के बाहर काम कर रही थी। भाई काम पर गया हुआ था। वह परिवार के अन्य सदस्य भी आसपास काम में व्यस्त थे। तभी मोहित घर पर आया और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उसकी भाभी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक जब वह घर से बाहर नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर मोहित छत की कुंडी पर फंदे से लटका हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन की और शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed