{"_id":"68b74285aa5b7a3676029828","slug":"the-young-man-died-his-brothers-suspected-murder-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143217-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक की मौत, भाइयों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक की मौत, भाइयों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 03 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली के गांव बलौली निवासी जगजीत सिंह (38) की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मृतक के भाइयों ने हत्या की आशंका जताई। वहीं जगजीत की पत्नी ने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में लाई। यहां दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हुए और हंगामे के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
गांव बलौली में जगजीत सिंह सोमवार रात घर पर आया और कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी वरिंद्र कौर का कहना है कि उसकी 15 वर्ष पहले शादी हुई थी। एक बेटा है। पति शराब पीने के आदी थे। अधिक शराब पीने से उनकी मौत हुई है।
वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती, पर उसके देवर पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। मृतक के भाइयों का कहना है कि जगजीत के गले पर निशान हैं, जिससे उन्हें मौत पर संदेह है। यह शक दूर कराने के लिए पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि अस्पताल से रूक्का मिला था। शव पोस्टमार्टम करा दिया गया। रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।