फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man did a wrong thing with a six year old girl

Yamuna Nagar News: युवक ने छह साल की बच्ची के साथ किया गलत काम

Sun, 19 Jan 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The young man did a wrong thing with a six year old girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पकौड़े खिलाने के बहाने छह साल की बच्ची को छत पर ले जाकर युवक ने गलत काम किया। शहर जगाधरी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ फैक्ट्री में काम करती है। घर पर उसकी छह वर्षीय बेटी अकेली थी। वह शुक्रवार दोपहर को फैक्ट्री से घर लौटी और कपड़े सुखाने के लिए घर की छत पर गई। उसने देखा कि उनका पड़ोसी मोहित छत पर पड़ी चारपाई पर उसकी छह वर्षीय बच्ची के साथ निर्वस्त्र लेटा है।
विज्ञापन

उसे आता देखकर आरोपी युवक छत से कूदकर भाग निकला। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। उसने घटना की सूचना अपने पति को दी और डॉयल 112 पर फोन किया। उसने अपनी लड़की से पूछा तो उसने बताया कि मोहित उसे पकौड़े खिलाने के बहाने से छत पर लेकर आया था। वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने बताया कि आरोपी ने पहले भी चीज खिलाने के बहाने से उसके साथ गलत काम किया है। वह अपनी बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसका मेडिकल किया गया। शहर जगाधरी पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी युवक मोहित पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed