{"_id":"68d6e77d0ec00c586a095f8b","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144490-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी
Sat, 27 Sep 2025 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव बीबीपुर में ससुराल में रह रहे 22 वर्षीय साहिल ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची थाना बुडिया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या करने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साहिल यमुनानगर में कपड़े की दुकान पर काम किया करता था। उसके माता-पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। एक साल से साहिल गांव बीबीपुर में ससुराल में रह रहा था। वीरवार को वह काम पर नहीं गया। दोपहर के समय पत्नी को किसी काम से बाहर जाने का बोलकर घर से निकला था।
काफी देर तक जब वह घर पर नहीं आया तो पत्नी ने फोन कर पूछा। इस पर साहिल ने बताया कि वह पुल के पास बैठा है। फोन पर उसकी आवाज थोड़ी अजीब लगी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लाने लगे, पर रास्ते में साहिल की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी हुई। तब साहिल ने बताया कि उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां रात को इलाज के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया। थाना बुडिया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले में जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि साहिल के आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।