फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train, his arm got separated from the torso

Yamuna Nagar News: युवक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, बाजू धड़ से अलग

Wed, 11 Sep 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train, his arm got separated from the torso
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांधीनगर अंडरपास के पास 45 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक का धड़ और बाजू अलग-अलग हो गए। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे गांधीनगर रेलवे फाटक पर ड्यूटी कर्मी से सूचना मिली थी कि ट्रेन के आगे आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव अलग-अलग हिस्सों में रेलवे लाइन पर पड़ा है। सूचना मिलते ही वह अन्य कर्मियों के साथ मौके पर गए।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि मृतक का धड़ और शरीर के अन्य हिस्सा अलग अलग पड़े थे। मृतक की दाएं हाथ की अंगुलियों पर राजा लिखा हुआ है और उसकी गर्दन पर आर नाम से टैटू बना हुआ है। बाएं कंधे पर फूल का निशान है। दाहिने हाथ में काला धागा और कड़ा पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखने में वह स्थानीय लग रहा है लेकिन उसकी जेब से कोई ऐसा दस्तावेेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। आसपास के इलाके के लोगों को मामले की जानकारी देकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed