फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The work started during monsoon was not completed and became a problem for the villagers

Yamuna Nagar News: मानसून में शुरू कराए काम नहीं हुए पूरे, ग्रामीणों के लिए बने मुसीबत

Wed, 10 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The work started during monsoon was not completed and became a problem for the villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ग्राम पंचायतों की ओर से अपने स्तर और टेंडर के माध्यम से मानसून के दौरान शुरू करवाए गए विकास कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। बारिश की वजह से कई कार्यों पर बीच में ही ब्रेक लग गया, इससे कई गांवों में गलियों व सड़कों को उखाड़ दिया गया।
इससे गलियां कीचड़ से भर गई हैं और लोगों के आने जाने का रास्ता तक बंद हो गया। रास्ते बंद होने से लोग अब सरपंचों व अधिकारियों को कोस रहे हैं। वहीं अधिकारी काम बीच में रुकने के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों में करीब 15 करोड़ रुपये के कार्य बारिश की वजह से अधर में लटके हैं या फिर शुरू ही नहीं हो पाए। इन कार्याें में टूटी गलियों का निर्माण, नाले व नालियाें का निर्माण, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय समेत अन्य विकास कार्य शामिल हैं। जो बड़े प्रोजेक्ट हैं उनका काम टेंडर के माध्यम से करवा जा रहा है। अधिकारियों को पता था कि मानसून सीजन शुरू हो चुका है। इसके बाद भी बारिश में काम शुरू करवाए गए। जैसे ही किसी गांव में काम शुरू हुआ तो बारिश वहां बारिश ने काम बीच में ही रूकवा दिया। कई जगह तो ऐसी हालत है कि गलियों को उखाड़ दिया गया लेकिन उनमें टाइलें नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई से बंद है रास्ता : व्यासपुर के आंबेडकर नगर निवासी जसपाल, काका राम, रवि, विशाल, रामजी लाल ने बताया कि उनके घर के सामने से गली चौराही रोड व छोटा बस स्टैंड की तरफ जाती है। काफी समय से गली टूटी हुई थी। जिला परिषद के माध्यम से गली का निर्माण शुरू हुआ। इसके लिए ठेकेदार ने 12 जुलाई को गली पर लगी पुरानी टाइलों को उखाड़ने का कार्य शुरू किया था। जब से टाइलें उखाड़ी गई हैं तब से बारिश हो रही है। तब से सारी गली बंद है। जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घर आने जाने का रास्ता बिल्कुल भी नहीं बचा है। यहां तक की बच्चों को स्कूल वाहन तक छोड़ने में भी दिक्कत आ रही है। गली टूटने से स्कूल बस नहीं आ रही। यह काम मानसून खत्म होने के बाद शुरू करना चाहिए था। रादौर निवासी जसवंत ने बताया कि उनके यहां नाले के ऊपर स्लैब डालने का काम बारिश में शुरू हुआ था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। बारिश की वजह से बार-बार काम बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed