फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman was raped on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Wed, 19 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
The woman was raped on the pretext of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के गांव चरगाह निवासी रणजीत पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर उसकी फोटाे डालकर उस पर गलत शब्द लिखे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में जगाधरी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उन दोनों में मनमुटाव रहने लगा। जिसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि 2022 में वह अपनी मां के साथ अपने गांव उत्तर प्रदेश चली गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात रणजीत के साथ हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले। इसके बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद आरोपी युवक उसे अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाने के बहाने से अपने साथ घर ले गया। वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ जगाधरी आ गई। वहां आरोपी उससे मिलने के लिए आया। यहां भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ लुधियाना लेकर गया और उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने फेसबुक पर उसकी फोटो अपलोड करने उस पर गलत शब्द लिखे। जिससे उसकी समाज में बदनामी हो रही है। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed