फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman returning from Rosa Pir died due to the canter wheel on her head

रोजा पीर से माथा टेक लौट रही महिला के सिर पर कैंटर का पहिया चढ़ने से मौत, पिता-पुत्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The woman returning from Rosa Pir died due to the canter wheel on her head
यमुनानगर। बिलासपुर-छछरौली रोड पर गांव गनौली के नजदीक कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा व पति घायल हो गए। हादसे के समय वे साढौरा स्थित रोजा पीर से माथा टेक घर लौट रहे थे। घायल पिता-पुत्र का उपचार अस्पताल में चल रहा है। हादसे के समय कैंटर ऑटो को ओवरटेक कर रहा था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव खारवन निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां सुनीता (45) व पिता जमशेद के साथ बाइक पर साढौरा स्थित रोजा पीर पर माथा टेकने के लिए गए थे। देर शाम माथा टेक कर बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक वह चला रहा था। उसके पीछे उसका पिता व मां बैठी हुई थी। जब वे छछरौली-बिलासपुर रोड पर गांव गनौली के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से कैंटर व ऑटो आया। आरोपी कैंटर चालक ने ऑटो को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां सड़क पर गिर गई। जबकि वह और उसका पिता जमशेद सड़क किनारे गिरे। हादसे में कैंटर का पहिया मां के सिर के ऊपर से निकल गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाक्स
-कार की टक्कर लगने से मां बेटा घायल
पुराना हमीदा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू श्वेता व तीन माह के पोते के साथ कैंप बाजार में सामान लेने गया था। रादौर रोड पर कैंप मोड के नजदीक तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्वेता व पोता घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी कार चालक आशु के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed