फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The woman filed a case from Canada

Yamuna Nagar News: महिला ने कनाडा से दर्ज कराया केस

Fri, 29 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The woman filed a case from Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। पुलिस ने कस्बे की महिला के साथ मारपीट करने, दहेज मांगने व दहेज का समान खुर्द-बुर्द करने, शारीरिक यातनाएं देकर प्रताड़ित करने के आरोप में पंजाब के मोगा के रहने वाले पति अभिनव सिंगला, सास निर्मला रानी उर्फ कामिनी सिंगला व ससुर दर्शन सिंगला के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

वर्तमान में कनाडा रह रही महिला ने एसपी को मेल के माध्यम से शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 2016 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार पंजाब के मोगा के रहने वाले अभिनव सिंगला के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान किया जाने लगा। ससुराल पक्ष ने शैलर के लिए ट्रक खरीदने के लिए मायके से 10 लाख लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक यातनाएं देने के अलावा मारपीट करनी शुरू कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। इस बाबत कई बार रिश्तेदारी में बैठकर पंचायतें भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed