{"_id":"608476f48ebc3e8d30546b65","slug":"the-woman-accused-baba-of-misdeed-her-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl681867192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा पर महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा पर महिला ने लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंजाब के जिला संगरूर निवासी एक महिला ने बिलासपुर के कुराली स्थित एक मंदिर के बाबा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका ऑफिस संचालक उसे कार में बैठाकर यहां लाया और मंदिर में छोड़कर चला गया। रात के समय आरोपी मंदिर के बाबा ने अपने दो साथियों की मदद से उससे दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। बिलासपुर पुलिस ने आरोपी बाबा व अन्य पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र के एक पीजी में रहती है और एक आइलेट्स सेंटर में जॉब करती थी। इसके बाद वहां से उसका ऑफिस बदल कर पीपली चला गया। करीब डेढ़ साल पहले उसके ऑफिस संचालक उमेश राणा ने उसने ऑफिस दिखाने के लिए पीपली बुलाया। शाम करीब छह बजे उमेश राणा कार लेकर पीपली पहुंचा। कार में पहले से दो युवक बैठे हुए। इसके बाद आरोपी उसे कार में बिठाकर बिलासपुर के गांव कुराली के एक मंदिर में लेकर आए। आरोपी उमेश राणा ने उसे एक युवक के साथ मंदिर के कमरे में छोड़ दिया। इसके बाद वह वहां से चला गया।
आरोप है कि इसके बाद मंदिर के कमरे में आरोपी युवक व मंदिर के एक बाबा आया। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने उसके हाथ पकड़े और मंदिर के बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो कुछ लोग वहां पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी बाबा व दोनों लड़के दीवार कूद कर फरार हो गए। उसने अपने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी मंदिर के बाबा, उमेश व तीन अन्य लोगों पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।