फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The widow was raped by taking her to the hotel, now the pressure is on to have a relationship with the sister too

विधवा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, अब बहन से भी संबंध बनाने का बना रहा दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
The widow was raped by taking her to the hotel, now the pressure is on to have a relationship with the sister too
यमुनानगर। विधवा महिला ने सोनीपत निवासी एक युवक पर होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा था तथा उसकी बहन के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तब से वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है और मेहनत मजदूरी करती है। एक दिन वह अपने रिश्तेदार को फोन लगा रही थी, लेकिन उसका नंबर गलती से सोनीपत निवासी राकेश नाम के युवक के पास लग गया। पहले उसने गलत नंबर बोलकर फोन काट दिया लेकिन इसके बाद आरोपी उसके पास बार-बार फोन करने लगा और उसे बातचीत करने लगा।
विज्ञापन

दिसंबर 2021 में वह अपने निजी काम से जिला कोर्ट करनाल गई। जहां आरोपी भी आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसे अपनी बातों में उलझाकर एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तब आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस संबंध में किसी को बताया तो वह उसके बच्चों को जान से मार देगा। आरोपी अब उसे फोन पर अभद्र भाषा में बोलता है। महिला का आरोप है कि अब आरोपी उसकी बहन के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed