{"_id":"65d3d35862623ebcc00e70e4","slug":"the-weather-took-a-turn-drizzle-increased-the-coolness-at-night-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-114308-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मौसम ने ली करवट, रात को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मौसम ने ली करवट, रात को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, रात को बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक
- विशेषज्ञ बोले- हल्की बारिश गेहूं व गन्ने के लाभदायक मगर ज्यादा हुई तो करेगी नुकसान
- चिकित्सकों की सलाह, बदलते मौसम में लापरवाही न बरतें, बच्चे-बुजुर्ग रखें विशेष ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कई दिन धूप निकलने के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली। इस दौरान सुबह आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। वहीं तेज सर्द हवा चलती रहीं। बादल छाने व धूप न निकलने और हवा चलने से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला। रात को अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे फिजा में ठंडक बढ़ गई।
इस दौरान सुबह व देर शाम ठंड के साथ ठिठुरन का अहसास हुआ। तेज हवा सुबह दस बजे तक आंधी के रूप में दिखाई दी। हालांकि यह कुछ देर रही लेकिन धूप भरी हवा से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण दोपहिया वाहन सवार सहित पैदल लोगों को चलने में दिक्कत हुई।
इस दौरान करीब 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं पूरा दिन बादल व सूरज की आंख मिचौली चलती रही। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चंद मिनट बूंदाबांदी होकर थम गई। कभी धूप तो कभी छांव की परिस्थिति दिन भर बनी रही। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में तापमान ठीक रहा, लेकिन शाम को इसमें कमी देखने को मिली।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान को 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। लेकिन मार्च के पहले सप्ताह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सर्द में कमी आएगी, लेकिन हवा चलने से फिजा खुश्क होगी।
कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्माराम ने बताया कि बारिश का गेहूं व गन्ने की फसल को लाभ होगा, लेकिन इस दौरान तेज हवा चलने से नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन बारिश तेज और ज्यादा होती है, तो इससे फसल को नुकसान होगा। इसके लिए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को ऐसे मौसम में लापरवाही न बरतने की सलाह दी है। सामान्य रोग चिकित्सक सौरभ गर्ग ने कहा कि धूप से गर्म का अहसास हो रहा है। ऐसे में ठंडे पदार्थों का सेवन न करें, इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होगी। बच्चों व बुजुर्गों का ख्याल रखें और ठंड से बचाएं।