{"_id":"68166e5f8c2dc3d1bc0c7730","slug":"the-weather-is-pleasant-there-is-a-possibility-of-rain-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137153-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मौसम रहा सुहावना, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मौसम रहा सुहावना, आज बारिश के आसार
Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एक दिन पहले देर रात हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से काफी राहत दिलाई है। वहीं, बारिश के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के कारण शनिवार को तापमान में कमी दर्ज की गई, जिससे गर्मी से काफी राहत रही। इस दौरान अधिकतम 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके साथ करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हालांकि सुबह मौसम खुल गया था और अच्छी धूप निकली थी। परंतु तापमान कम होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ। वहीं, इस दौरान चली हवा ने मौसम खुशनुमा बनाए रखा। शाम को पांच बजे के बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिला।
तेजी से आसमान पर काले बादल छाने लगे। जिससे मौसम और भी सुहावना होगा। लोगों ने सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर के पार्कों, बगीचों व बाजारों में लोगों की खूब भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को दोपहर बाद तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान पूरा दिन बादल छाए रहने और करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार व बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। वीरवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान 15 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम में आए इस परिवर्तन ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है।