फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The weather is clear, there are chances of rain throughout the week

Yamuna Nagar News: मौसम रहा साफ, पूरे हफ्ते बारिश के आसार

Wed, 02 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The weather is clear, there are chances of rain throughout the week
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में तीन दिन बारिश के बाद मंगलवार दोपहर को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। सुबह से छाए घने काले बादल दोपहर में छट गए और मौसम साफ हो गया। मौसम साफ होने व धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से रोजाना काॅलोनी घरों में पानी भर रहा था। बारिश के कारण शहर की पॉश कॉलोनियों में भी तीन से चार फीट तक जलभराव हुआ। हालात ऐसे हैं कि अभी भी कई कॉलोनियों में बारिश का जमा है।
वहीं,पिछले साल की इस बार जून में 20 गुना ज्यादा बारिश हुई है। पिछले साल जून में 10.147 एमएम बारिश हुई थी। जबकि इस बार 211.71 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि साल 2023 की अपेक्षा जून में लगभग दोगुनी बारिश हुई है। 2023 में जून भर में 107.71 एमएम बारिश हुई थी। इस बार बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं 24 घंटे में जिलेभर में 27 एमएम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश ने गर्मी से राहत तो पहुंचाई, लेकिन यह लोगों के आफत बन कर आई। शहर की कई कॉलोनियों में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। यही नहीं जलभराव से लोगों का कई लाखों का नुकसान हुआ है। घरों में पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया। वहीं, दुकानों व गोदामों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश शहर व जगाधरी खंड में 77 एमएम बारिश हुई। वहीं, मंगलवार दोपहर तक घने काले बादल छाए रहे और सुबह करीब नौ बजे से एक घंटा बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिला और आसमान साफ हो गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान दिया है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
नहीं हुई नालों की सफाई
तीन दिन जलभराव के बाद भी नगर निगम ने नालों की सफाई की सुध नहीं ली। शहर के नाले गंदगी और गाद से अटे पड़े हैं। जिस कारण मामूली बारिश में भी नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। नालों की सफाई न होने के कारण तीन दिन बारिश में शहर की सभी पॉश कॉलोनियों में भी जलभराव हुआ। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई होने से ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। हालात ऐसे हैं कि कई क्षेत्रों में बारिश रुकने के बाद भी पानी नहीं उतरा है। लोगों को पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कहां कितना बरसा पानी
जिलेभर में 24 घंटे में करीब 27 एमएम बारिश हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा जगाधरी खंड में 77 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि छछरौली में 47 एमएम, व्यासपुर व प्रतापनगर में 15-15 एमएम, सरस्वतीनगर और साढ़ौरा में 16-15 एमएम बारिश हुई। इस दौरान सबसे कम बारिश रादौर में हुई। रादौर में मात्र दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 28 से 29 जून सुबह आठ बजे से 24 घंटे में 31.85 एमएम, 29 से 30 जून तक 47.14 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सोमवार सुबह आठ से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 27 एमएम बारिश दर्ज की गई।

शहर के सभी नालों का निरीक्षण किया गया है। सभी पार्षदों से जलभराव की स्थिति की रिपोर्ट ली गई है। ओवरफ्लो व कॉलोनियों से निकल रहे नालों की प्राथमिकता से सफाई की जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारी फील्ड में हैं। जलभराव की समस्याओं का पता कर समाधान किया जा रहा है। - सुमन बहमनी, मेयर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed