फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The weather became pleasant due to rain in the morning, cloud cover

सुबह झमाझम बारिश, बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to rain in the morning, cloud cover
The weather became pleasant due to rain in the morning, cloud cover - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नौतपा के बाद जून का तीसरा सप्ताह बेहद सुहावना रहा। चार दिन से आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवा चलने से लोगों को बहुत राहत मिली। दो दिन की बारिश के बाद दो दिन आसमान पर बादल छाए रहे। धूप न निकले और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं बुधवार को भी मौसम सुहावना रहा। इस दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे से आठ बजे तक बारिश हुई। करीब पौने दो घंटे बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि सुबह के बाद दोबारा बारिश नहीं हुई लेकिन तापमान में काफी फर्क आ गया।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद बादल छाए रहे। बीच में धूप भी निकली। सूरज और बादलों की आंख मिचौली दिन भर जारी रही। खुशगवार मौसम का लोगों ने खूब आनंद लिया। बता दें कि कई दिन से प्रचंड गर्मी व लू के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त था। हालात ऐसे थे कि लोग शाम छह बजे तक घर से निकलना पसंद नहीं करते थे। वहीं वीरवार से मौसम ने करवट ली। गत सप्ताह वीरवार रात को बादल छाए गए और शुक्रवार को रुक-रुक कर दिनभर बारिश हुई। जबकि शनिवार को कुछ देर बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार व सोमवार को भी पूरी तरह धूप नहीं निकली। बादल छाए रहे और मंगलवार को भी यही स्थिति रही। बुधवार सुबह करीब पौने दो घंटे बारिश हुई। इस दौरान तापमान अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जबकि दिन में यह 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दोपहर में यह 35 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम सुहावना होने के कारण लोगों ने इसका खूब आनंद उठाया। इस दौरान बाजारों, पार्कों व सड़क पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रौनक देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। जबकि जून के अंत में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान रोपाई के लिए उत्तम, फसलों को लाभ
बारिश का पानी फसलों के अमृत समान है। उप जिला कृषि निदेशक जसविंद्र सैनी ने बताया कि सभी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए बारिश की आवश्यकता थी। इस बारिश से किसी फसल को नुकसान नहीं होगा। वहीं धान की रोपाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed