फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The water level of Yamuna river reached 6929 cusecs due to rain in the mountains.

पहाड़ों में बारिश से यमुना नदी का जलस्तर 6929 क्यूसेक पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The water level of Yamuna river reached 6929 cusecs due to rain in the mountains.
हथनी कुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर। - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। पहाड़ों व जलगृह क्षेत्र में हो रही बारिश से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार रात एक बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर 6,929 क्यूसेक दर्ज किया गया। हालांकि वीरवार शाम यह घट कर 6,210 क्यूसेक पर आ गया। बुधवार शाम चार बजे जलस्तर 4475 क्यूसेक था। यदि पहाड़ों में तेज बारिश होती है तो यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में दो दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं देर रात हुई बारिश से क्षेत्र की सोम नदी समेत अन्य छोटी नदियां भी उफान पर रही। हालांकि देर शाम तक पानी उतर गया। पहली ही बारिश से सोम नदी अपनी क्षमता से सात हजार क्यूसेक खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। सिंचाई विभाग के अनुसार सोम नदी की क्षमता 10 हजार क्यूसेक है लेकिन पानी 17 हजार क्यूसेक को पार कर गया। जिसके चलते अधिकारियों ने सोम नदी व अन्य जगहों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अगर अधिक बारिश हुई तो कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन सकती हैं। वहीं प्रतापनगर समेत विभिन्न जगहों पर बारिश के चलते कई सड़कों पर दो से तीन फीट पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

धान की रोपाई पकड़ेगी जोर
बारिश अच्छी होने के साथ ही जिले में धान की रोपाई भी जोर पकड़ेगी। कई दिनों से किसान आसमान की तरफ नजरें टिकाए बारिश का इंतजार कर रहे थे। बिना बारिश खेतों को तैयार करने में दिक्कत आ रही थी। इसके लिए उन्हें ट्यूबवेल का ही सहारा लेना पड़ रहा था। जिससे उनका बिजली खर्च बढ़ गया था। किसान सतबीर सिंह, सतीश कुमार व फूल चंद ने बताया कि इस बारिश से काफी फायदा होगा। धान लगाने के साथ-साथ खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को भी इससे लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वीरवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक हुई बारिश
तहसील बारिश एमएम में
जगाधरी 80
बिलासपुर 130
रादौर 66
छछरौली 113
सरस्वतीनगर 44
साढौरा 60
प्रतापनगर 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed