फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The water level of Hathinikund Barrage increased due to rain on the mountains

Yamuna Nagar News: पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर

Tue, 03 Sep 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The water level of Hathinikund Barrage increased due to rain on the mountains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर (प्रताप नगर)। हथिनीकुंड बैराज पर इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी सोमवार को दर्ज किया गया। इस दौरान बैराज पर 78924 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। यह पानी सुबह दर्ज किया गया था, लेकिन शाम सात बजे यमुना में कुल 31047 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
इससे पहले 75000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। इस बार हथिनीकुंड बैराज पर एक बार भी गेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ी। जबकि पिछले सीजन में जुलाई में 359000 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया था। सीजन में एक बार भी एक लाख क्यूसेक पानी नहीं पहुंचा है। ऐसे में इस बार निचले इलाकों में जल संकट गहराने की आशंका है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बारिश से सोमवार को यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। यह वृद्धि कुछ घंटों की थी, इसके बाद यमुना के जलस्तर में कमी आने लगी। हथिनीकुंड बैराज कार्यालय के गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे 26638, आठ बजे 46598, नौ बजे 66575, दस बजे 62053, सुबह 11 बजे 61306, दोपहर 12 बजे 78924, एक बजे 60936, दो बजे 53273, तीन बजे 54433, शाम चार बजे 27871 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।शाम बजे 31047 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से 10510 पश्चिम यमुना में 1777 व उत्तर प्रदेश को 2760 क्यूसेक पानी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed