फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The villagers protested on secretariat

ग्रामीणों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 20 Jun 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
The villagers protested on secretariat
यमुनानगर। दो मई को झगड़े में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान बुधवार को मौत होने से भड़के ताजकपुर के दर्जनों ग्रामीण ने लघु सचिवालय पर वीरवार को जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। इस दौरान युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक वह मृतक का दाह संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर कई थाना प्रभारी और अधिकारी दलबल के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अडे़ रहे। इसके बाद परिजनों ने एसपी से मिलकर थाना सदर पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और भेदभाव पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। एसपी ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लघु सचिवालय पहुंचे नरेश, बलवान सिंह, वीरेंद्र, बलदेव, कंवर पाल, सतपाल, सुरिंद्रपाल, रमेश, विक्रम सिंह, अंग्रेज, सोमनाथ ने बताया कि ताजकपुर निवासी राजकिशन दो मई को घर पर अकेला सो रहा था। इस दौरान समय सिंह, जयप्रकाश, जसपाल, अमित, कुलबीर, पंकज, रवि, हुकम सिंह, बलजीत ने उस पर हमला कर दिया।

इससे राजकिशन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में दस दिन कोमा में रहने के बाद हालत में सुधार न होते देख परिजन उसे मुलाना के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। कई दिनों के इलाज के बाद वे तीन चार रोज पहले उसे घर ले आए लेकिन फिर हालत बिगड़नेे पर परिजनों ने उसे फिर मुलाना अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी बुधवार को मौत हो गई।

यह है मामला
नरेश, बलवान सिंह, वीरेंद्र, बलदेव, कंवर पाल, सतपाल, सुरिंद्रपाल, रमेश, विक्रम सिंह, अंग्रेज, सोमनाथ ने बताया कि ताजकपुर निवासी राजकिशन खेती बाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। उसका उसके भाई और भतीजों समय सिंह, जयप्रकाश, जसपाल, अमित, कुलबीर, पंकज, रवि, हुकम सिंह, बलजीत से जमीन के लिए विवाद चल रहा था। आरोपी अकसर राजकिशन को परेशान करते थे ताकि वह अपनी जमीन छोड़कर कहीं ओर चला जाए और वे उस पर कब्जा कर सकें। नहीं मानने पर आरोपियों ने उससे झगड़ा किया, फसल चोरी कर ली और उसे खराब करने का प्रयास भी किया। इस बाबत राजकिशन ने पुलिस को भी इसकी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

यह है सदर पुलिस पर आरोप
परिजनों के अनुसार उन्होंने राजकिशन पर हुए हमले की पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिर्फ झगड़े का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि आए दिन आरोपियों से मिल रही धमकियाें की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।


ताजकपुर के लोग झगड़े के घायल व्यक्ति की हत्या का आरोप कुछ लोगों पर लगा रहे है। इस संदर्भ में सदर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मार-पिटाई का मामला दर्ज किया था। परिजनों का आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश कौशिक, डीएसपी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed