फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The truck was robbed from the driver after hitting the car, 50 thousand rupees were kept in the seat

कार अड़ाकर चालक से लूटा ट्रक, सीट में रखे थे 50 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The truck was robbed from the driver after hitting the car, 50 thousand rupees were kept in the seat
यमुनानगर। साढौरा के गांव कल्याणपुर अंटारी के पास कुछ लोगों ने कार अड़ाकर ट्रक चालक को रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका ट्रक छीन लिया। ट्रक के अंदर 50 हजार रुपये भी रखे हुए थे। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रानीपुर निवासी विकास ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव नगली-32 निवासी ताहिर के ट्रक पर चालक है। उनका ट्रक रात को कल्याणपुर अंटारी निवासी असलम अली के पास मिट्टी ढोने पर चल रहा था। 26 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे ट्रक से मिट्टी खाली कर वापस आ रहा था। जब वह सिविल अस्पताल सढौरा के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसके आगे कार अड़ाकर उसे रोक लिया। कार से कंडइवाला निवासी सलीम, नसीम, रमजान, सैनू, रानीपुर निवासी मुखिया, मीता, बुड्डी निवासी कासिम व कुछ अज्ञात युवक उतरे। कार से उतरते ही आरोपियों ने उसे ट्रक से नीचे उतारा और उसका फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपी उसका ट्रक लेकर मिर्जापुर की तरफ ले गए। जहां आरोपियों ने उसे नीचे उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। ट्रक के अंदर 50 हजार रुपये भी रखे हुए थे। जो असलम ने उसे दिए थे। उसने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बयान लिए। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed