फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   the truck driver's purse and mobile were stolen by spraying drug material on his mouth

मुंह पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर ट्रक चालक का 37 हजार रुपये से भरा पर्स व मोबाइल चुराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
the truck driver's purse and mobile were stolen by spraying drug material on his mouth
तीन बदमाशों ने स्ट्रार्च मिल से माल भरकर ले जा रहे ट्रक चालक के मुंह पर नशीले पदार्थ का स्प्रे कर उसका पर्स और मोबाइल चोरी कर लिया। चालक के मुताबिक पर्स में 37 हजार रुपये की नकदी और अन्य दस्तावेज रखे थे। बदमाशों ने बुधवार रात करीब ढाई बजे सहारनपुर रोड पर शुगर मिल के सामने वारदात को अंजाम दिया। शहर पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार रात करीब ढाई बजे वह ट्रक में स्ट्रार्च मिल से माल भरकर निकला था। इसके बाद कुछ देर के लिए वह सहारनपुर रोड पर एसबीआई की शुगर मिल शाखा के सामने खड़ा हो गया। तभी दो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों से एक युवक ने उसके मुंह पर नशीला स्प्रे कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। 25 मिनट बाद जब उसे होश आया तो तीनों आरोपी युवक वहां से गायब थे। उसने ट्रक पर जाकर देखा तो ट्रक के अंदर रखा उसका पर्स व मोबाइल गायब था। पर्स में 37 हजार रुपये की नकदी थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थ का स्प्रे कर चोरी करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed