{"_id":"69347e8e1d35a8f17b0987ab","slug":"the-trend-of-lighter-weight-and-warmer-clothing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147842-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वजन कम और ज्यादा गरमाहट के कपड़ों का ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वजन कम और ज्यादा गरमाहट के कपड़ों का ट्रेंड
Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में दुकान पर सर्दी के कपड़े पसंद करते युवा। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सर्दी से मौसम ठंडा होते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री से रौनक बढ़ गई है। इस बार युवाओं में अंगूरा ऊन और फैदर से बने जैकेट व टी-शर्ट की मांग सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। हल्के वजन, मुलायम कपड़े और बेहतर गर्माहट के कारण ये कपड़े युवाओं की पहली पसंद बन गए हैं। बाजार में इनकी बिक्री पिछले सीजन की तुलना में दो गुना बढ़ गई है।
बाजार में उपलब्ध इन जैकेट और टी-शर्ट की कीमतें 300 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक हैं, जिससे हर बजट के लोग इन्हें आसानी से खरीद पा रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी मोटे और भारी कपड़े पहनने से बच रही है।
पहले सर्दी में लोग मोटे स्वेटर, ओवरकोट और कई-कई कपड़े पहन कर निकलते थे, लेकिन अब फैशन और सुविधा दोनों को देखते हुए हल्के वजन वाले गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। अंगूरा ऊन व फैदर से बने जैकेट केवल हल्के ही नहीं बल्कि शरीर को पर्याप्त गर्म भी रखते हैं, इसलिए इन्हें खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मीरा बाई बाजार के दुकानदार संजीव कुमार, अमित व राजकुमार ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद में खास बदलाव देखने को मिला है। अधिकांश युवा फैदर जैकेट और अंगूरा ऊन की टी-शर्ट पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
इन कपड़ों की खासियत है कि यह मुलायम होते हैं, वजन में बहुत हल्के होते हैं और शरीर को तुरंत गर्माहट देते हैं। कॉलेज जाने वाले युवा और ऑफिस स्टाफ इन जैकेटों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह कैरी करने में आसान हैं और फैशनेबल भी लगते हैं। फैदर जैकेट की बिक्री इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
लोग अब भारी-भरकम कपड़ों के बजाय आसानी से पहने जाने वाले और स्लिम फिट जैकेट लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासकर लड़कियों में हल्की फैदर जैकेट और अंगूरा ऊन से बनी हुडीज की बिक्री हो रही है। बाजार में उपलब्ध इन कपड़ों के रंग-बिरंगी डिजाइनों ने भी युवाओं को खूब आकर्षित किया है।