फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The toilet in the office is dirty and the closed path is causing trouble.

Yamuna Nagar News: कार्यालय में गंदा है शौचालय और बंद रास्ता कर रहा है परेशान

Thu, 22 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The toilet in the office is dirty and the closed path is causing trouble.
जगाधरी। तहसील कार्यालय का पूरा काम ऑनलाइन किया जा रहा है। वहीं, अब रजिस्टरी भी पेपरलैस मोड पर करवाई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट होने के कारण तहसील कार्यालय में लोगों की भीड़ भी कम हुई है, जिससे थोड़ी राहत है। तहसील कार्यालय की व्यवस्था ठीक नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। चूंकि इसके प्रवेश द्वार वाले रास्ते पर जंजीर बंधी है और दोनों तरफ छोटे पोल लगे हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी लोग अपने काम लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वे ही लोग आए जिनकी पहले से अपॉइंटमेंट थी। अपॉइंटमेंट वालों को ऑनलाइन टोकन जारी किए गए। परंतु इस दौरान टोकन मशीन अटकती रही। इससे लोगों को दिक्कत हुई। इसके अलावा ऑनलाइन अपडेटेशन के दौरान भी लोगों को इंतजार करना पड़ा। चूंकि इंटरनेट की रफ्तार कभी मंद तो कभी तेज ऊपर-नीचे होती रही। इसके अलावा तहसील कार्यालय के बाहर काफी अव्यवस्था देखने को मिली। इस दौरान तहसील कार्यालय का शौचालय बेहद गंदा मिला। शौचालय से उठती दुर्गंध के कारण लोगों को नाक बंद करके निकलना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, तहसील कार्यालय का मुख्य द्वार का रास्ता बंद रहा। यहां से आने वाले बुजुर्गों, निशक्त लोगों के निकलने के लिए रैंप बना हुआ है, लेकिन रास्ते में जंजीर लगी हुई है और लोगों को निकलन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बुधवार को तहसील कार्यालय में सोनीपत से आए परिवार को इसके कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी। परिवार के साथ एक वयोवृद्ध महिला थीं, जो चलने फिरने में असमर्थ थी। परिवार उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर लाया था। परंतु तहसील कार्यालय के प्रवेशद्वार के पास रास्ते में जंजीर लगे होने से उन्हें बुजुर्ग महिला को व्हीलचेयर से उतार कर पैदल लेकर जाना पड़ा। यही नहीं इससे वहां लगे पोल के बीच व्हीलचेयर भी फंस, जिसे निकलने के साथ आए लोगों को चेयर मोड़ कर बंद करनी पड़ी। इस दौरान परिवार के साथ आए विनोद कुमार ने बताया कि उनकी अपॉइंटमेंट थी, जिसके वह पहली बार आए थे और पहली बार में उनका काम हो गया। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार अपने कार्यालय में मिले और तमाम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर फाइल पास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों को काफी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे लोगों का काम आसान हुआ है। शौचालय और बाहर लगी जंजीर के बारे उन्हें नहीं पता था। इसके आदेश देकर इसे तुरंत दुरुस्त करवा दिया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed