फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The textile businessman, hurt by asking for Rs 25 lakh, tried suicide

25 लाख रुपये मांगने से आहत कपड़ा व्यवसायी ने किया सुसाइड का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
The textile businessman, hurt by asking for Rs 25 lakh, tried suicide
यमुनानगर। कपड़ा व्यवसायी लक्ष्मी चंद ने अपने भाई, भाभी व दो भतीजों पर 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के बार-बार रुपये मांगने से परेशान होकर व्यवसायी ने कुछ दिनों पहले फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे उपचार दिया गया। तबीयत में सुधार होने पर पुलिस ने उसके बयान लिए तो उसने अपने भाई पर बार-बार रुपये मांगकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके भाई, भाभी व दोनों भतीजों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी लक्ष्मी चंद ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मॉडल टाउन में दूल्हा हाउस के नाम से कपड़े की दुकान है। उसका भाई उससे 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोपियों का कहना है कि उन्होंने उससे 25 लाख रुपये लेने हैं। जबकि उसने आरोपियों से कोई रुपये नहीं लिए। आरोपी फिर भी उस पर रुपये देने का दबाव डाल रहे हैं। दबाव में आकर वह आरोपियों को दो लाख रुपये दे चुका है, लेकिन उसके आरोपी भाई व अन्य परिजनों ने उसे मरने तक का भय दिखाया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed