फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The teenager, who went to apologize, was beaten up in the warehouse, Yamunanagar

माफी मांगने गए किशोर को गोदाम में बंद करके पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The teenager, who went to apologize, was beaten up in the warehouse, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की गधौली कॉलोनी में दुकानदार से माफी मांगने गए किशोर को गोदाम में बंद करके दो युवकों ने रॉड से पीटा। किशोर के खिलाफ दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी हुई थी। शोर सुनकर बाहर खड़े उसके पिता व मां जब गोदाम में गए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गधौली कॉलोनी निवासी रितु भटनागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की केमिस्ट रविंद्र कुमार शर्मा के साथ बहस बाजी हो गई थी। जिस पर केमिस्ट ने उसके बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जिस संबंध में वह और उसका पति हेमंत अपने बेटे कृष्णा को रविंद्र से माफी मांगने के लिए उसकी दुकान पर लेकर गए थे। उसके बेटे ने रविंद्र कुमार से माफी मांगी। तभी रविंद्र का बेटा विशाल व उसका साथी नितिन उर्फ हन्नी भी वहां आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी नितिन व विशाल उसके बेटे को दुकान के अंदर गोदाम में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। उसके बेटे ने शोर मचाया। शोर सुनकर वह और उसका पति गोदाम में गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके पति व बेटे को रॉड से पीटा। उसने उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट व हाथापाई की। इसमें उसकी सोने की चेन व मोबाइल गुम हो गया। मोबाइल के कवर के अंदर दो हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपियों ने उन्हें छोड़ा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी नितिन व विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed