फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The team of doctors arrived in the village and treated the sick people

डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंचकर बीमार लोगों का कर रही इलाज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
The team of doctors arrived in the village and treated the sick people
लोगों का चेकअप करती डॉक्टरों की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर शादीपुर गांव में मोबाइल वैन के जरिए लोगों का इलाज किया जा रहा है। पिछले दिनों इस गांव में एक व्यक्ति कोरोना पीड़ित मिला था। जिसके बाद से पूरे गांव को सील किया हुआ है। प्रशासन द्वारा यहां के लोगों को मेडिकल सुविधा देने के लिए मोबाइल वेन की व्यवस्था से की गई हैं। जिसके जरिए लोगों को इलाज की सुविधा दी जा रही है। डॉक्टरों की टीम गांव में पहुंचकर गांव में बीमार पड़े लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है, और बीमारी के हिसाब से उनको दवाइयां भी देने का कार्य किया जा रहा हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस ऐसी मोबाइल टीमों को गठन किया गया है जो गांव में जा जा कर, इस लॉक डाउन की स्थिति में उनके घर पर ही दवाई देने का कार्य कर रही है। अगर कोई व्यक्ति कहीं पर संदिग्ध मिलता है तो उसके जांच के लिए सैंपल भी लिए जाते हैं और उसको अपने घर में रहने की हिदायत भी दी जा रही है। जब उसकी रिपोर्ट आती है तो उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा चलाई जा रही इन मोबाइल वेन का लोगों को भरपूर लाभ भी मिल रहा है। जिससे लोग अपने घरों में रहकर के लॉक डाउन की पालना भी कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed