फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The team of Anti Narcotics Cell told the common people about the ill effects of drugs

Yamuna Nagar News: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आमजन को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
The team of Anti Narcotics Cell told the common people about the ill effects of drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रेलवे स्टेशन झुग्गी झोपड़ी व जिला की पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अभियान के तहत जहां पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है, वही खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं तथा आम जन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने रेलवे स्टेशन झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा अपने बच्चों की गतिविधियों पर निगाह रखने की हिदायत दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस विभाग के मोबाइल नंबर 8818001789 पर दे ताकि नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, थाना रादौर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने पूर्णगढ़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं व आम जन को संबोधित करते हुए बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है तथा अपराधों की जड़ है, इसलिए युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें तथा इलाके के नाम को रोशन करें। जिला पुलिस नशे के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़े हुए हैं, परंतु इस मुहिम की संपूर्ण सफलता के लिए समाज के सभी लोग आगे आकर इस जन आंदोलन के भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed