फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sweetness of dry fruits increased on New Year, the markets became lively

Yamuna Nagar News: नववर्ष पर बढ़ी ड्राई फ्रूट की मिठास, बाजारों में रौनक

Thu, 01 Jan 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of dry fruits increased on New Year, the markets became lively
पेपर मील के पास ड्राई फ्रुट की खरीदारी करते लोग। आर्काइव - फोटो : नए साल के जश्न पर सेल्फी लेती युवतियां।
यमुनानगर। नववर्ष के आगमन के साथ ही जिले के बाजारों में ड्राई फ्रूट की मांग तेजी से बढ़ गई है। खासतौर पर बेकरी और मिठाई की दुकानों पर ड्राई फ्रूट खरीदने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग केक, कुकीज, मिठाइयों के साथ-साथ घरों में उपहार देने के लिए भी ड्राई फ्रूट की खरीद कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में ड्राई फ्रूट की बिक्री में सामान्य दिनों की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, इसलिए लोग इन्हें अपने आहार का हिस्सा बना रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश की मांग अधिक है। बेकरी संचालकों का कहना है कि नए साल पर केक और अन्य बेकरी उत्पादों में ड्राई फ्रूट की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे थोक खरीदारी में भी तेजी आई है।
विज्ञापन

----
रेट और वेरायिटी आकर्षण का केंद्र
बाजार में ड्राई फ्रूट की कई वेरायिटी उपलब्ध हैं, जो गुणवत्ता और आकार के अनुसार अलग-अलग दामों पर बिक रही हैं। ड्राई फ्रूट में अब केवल पारंपरिक वेरायिटी ही नहीं, बल्कि फ्लेवरड और पैक्ड विकल्प भी उपलब्ध हैं। बाजार में सॉल्टेड काजू, रोस्टेड बादाम, हनी-कोटेड ड्राई फ्रूट और मिक्स ड्राई फ्रूट पैक की भी अच्छी मांग है। उपहार के लिए खास गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं, जिनकी कीमत 500 से 2,000 रुपये तक है। दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में बादाम 700 से 1,000 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। काजू के दाम 900 से 1,300 रुपये प्रति किलो तक है। अखरोट 500 से 800 रुपये प्रति किलो और किशमिश 350 से 600 रुपये प्रति किलो के बीच मिल रही है। इसके अलावा पिस्ता 1,200 से 1,600 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि यदि ठंड का असर और नववर्ष का उत्साह इसी तरह बना रहा, तो आने वाले दिनों में ड्राई फ्रूट की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। ग्राहकों का रुझान देखकर दुकानदार भी बेहतर गुणवत्ता और नई वेरायिटी उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।

पेपर मील के पास ड्राई फ्रुट की खरीदारी करते लोग। आर्काइव

पेपर मील के पास ड्राई फ्रुट की खरीदारी करते लोग। आर्काइव- फोटो : नए साल के जश्न पर सेल्फी लेती युवतियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed