{"_id":"695c1d4369333f855e097f0e","slug":"the-sunshine-after-five-days-brought-relief-from-the-biting-cold-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-149392-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच दिन बाद धूप निकलने से मिली ठिठुरन से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच दिन बाद धूप निकलने से मिली ठिठुरन से राहत
Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी के नागरिक अस्पताल में धूप सेंकते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में सोमवार को पांच दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धूप निकली, जिससे ठंड और ठिठुरन से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही मौसम साफ रहा और हल्की-हल्की धूप निकलते ही लोगों का रुख घरों की छतों, आंगन और गलियों की ओर हो गया। कई दिनों से बादलों और कोहरे की गिरफ्त में रहे जिले में धूप निकलना लोगों के लिए किसी सुकून से कम नहीं रहा।
सुबह के समय जैसे ही सूरज की किरणें निकलीं, लोगों ने रजाइयों और कंबलों से बाहर निकल कर धूप का आनंद लिया। बुजुर्गों ने घरों के बाहर कुर्सियां डाल लीं, महिलाएं छतों पर बैठकर बातचीत करती नजर आईं, जबकि बच्चे भी खुले में खेलते दिखाई दिए। स्कूलों की छुट्टियां होने के बावजूद बच्चे ठंड की वजह से घरों में कैद होकर रह गए थे। बीते चार-पांच दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण ठंड काफी बढ़ गई थी और शरीर में कंपकंपी महसूस होने लगी थी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा था। धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि तापमान में इस हल्के इजाफे और धूप निकलने से लोगों को खासा आराम मिला। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि मंगलवार को एक बार फिर बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन
धूप निकलने का असर बाजारों में भी साफ नजर आया। पिछले कई दिनों से ठंड और मौसम खराब रहने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन सोमवार को दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले और चाय-पकौड़े की दुकानों पर रौनक लौट आई।
दुकानदारों का कहना है कि धूप निकलने से बाजारों में जान आई है। वहीं शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। सोमवार को जिले का एक्यूआई 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 105 माइक्रोग्राम था। कुल मिलाकर धूप निकलने से लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।
लगातार ठंड के कारण फसलों पर नमी थी और पशुओं में बीमारियां बढ़ने लगी थीं। धूप निकलने से खेतों में नमी कम हुई है। किसानों का कहना है कि अगर धूप ऐसे ही निकलती रही तो फसलों के लिए बेहतर रहेगा।