फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sub-inspector was mistaken for a passer-by with a knife on his neck, three accused arrested

सब इंस्पेक्टर को राहगीर समझ गले पर रखा चाकू, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The sub-inspector was mistaken for a passer-by with a knife on his neck, three accused arrested
कलानौर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने एक ट्यूबवेल के कमरे के पास हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिसकर्मी को राहगीर समझ कर उनके गले पर चाकू रख दिया। जिस आरोपी ने पुलिस कर्मी के गले पर चाकू रखा वह हमीदा चौकी वाली गली में किराये के मकान में रहता है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एवीटी सेल के एसआई अनिल कुमार ने बताया कि वह एसपीओ नरेश कुमार के साथ हमीदा हेड के पास गश्त कर रहा था। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि हमीदा हेड से पक्की नहर की पश्चिमी पटरी जो गांव पांजूपुरा की तरफ जाती है उस रास्ते से करीब 500 मीटर की दूरी पर बंद पड़े ट्यूबवेल के कमरे के पास तीन युवक हथियारों के साथ बैठे हैं। आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों को रोककर उनसे लूटमार करने की फिराक में हैं। उन्होंने इसकी सूचना सेल में दी। जहां से एएसआई गुरमीत सिंह, हेड कांस्टेबल लाभ सिंह, रणधीर सिंह, सिपाही राम कुमार मौके पर पहुंचे। एसआई अनिल कुमार उस समय सिविल वर्दी में थे। इसलिए उन्हें राहगीर बनाकर ट्यूबवेल के पास से भेजा गया। बाकी टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी। जैसे ही अनिल कुमार वहां से गुजरे तो एक आरोपी ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। दूसरे लड़के के हाथ में लोहे का सरिया था। तीसरा आरोपी अनिल कुमार की जेब से पर्स निकाल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना नागल के गांव मदनाज निवासी राजा के तौर पर हुई। वह इस समय पुराना हमीदा चौकी वाली गली में किराये पर रहता है। दूसरे आरोपी की पहचान खड्ढा कॉलोनी के ट्यूबवेल वाली गली निवासी मोहतरम व तीसरे की पहचान पुराना हमीदा की वाल्मीकि बस्ती में किराये पर रहने वाले सहारनपुर के थाना बेहट के गांव सडौली निवासी विक्की के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed