फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The students' performance won the audience's applause.

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुति देकर लूटी दर्शकों की वाहवाही

Sun, 26 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The students' performance won the audience's applause.
बाल महोत्सव प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की बाल भवन में चल रही आठ दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव स्पर्धा शनिवार को संपन्न हो गई।अंतिम दिन समूह चार में शामिल 11वीं व 12वीं कक्षा की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने कुछ छह विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।ॉ
प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को 14 नवंबर को बाल दिवस समारोह में डीसी सम्मानित करेंगे। इस दौरान भाषण, पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग ऑन द स्पॉट, एकल नृत्य, एकल गायन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिले के 20 विद्यालयों के 280 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान एकल गायन में हर्षिता और पोस्टर मेकिंग में सागर प्रथम रहे।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि एकल नृत्य में रितिका ने पहला, गुंजन ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन में हर्षिता प्रथम, वैदेही द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला, एमएल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कॉलोनी ने दूसरा और शुगर मिल के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में रितिका ने प्रथम, अक्षिता ने द्वितीय और वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर मेकिंग में सागर ने पहला, जसनूर कौर ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्केचिंग ऑन द स्पॉट में गुरलीन कौर प्रथम, ईशांत द्वितीय और हर्षित तृतीय स्थान पर रहे।


इस दौरान बाल कल्याण परिषद सदस्य, साहित्यकार एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता में शिक्षक आस्था श्रीवास्तव, अंजू, प्रिंस, सतबीर, निशा, भूपिंद्र कौर, तेजपाल, मनजीत सिंह व गोबिंद सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन बालकुंज के पीओ दीपक कुमार मंथन ने किया। वहीं, कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण कार्यालय से अंकित पांडे, संजीव ओझा, कर्मवीर, नवीन, संजीव बर्मन, संदीप, ममता, सिल्की, गुलबशा, राजन कपूर ने सेवाएं दीं।

बाल महोत्सव प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। आयोजक

बाल महोत्सव प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। आयोजक

बाल महोत्सव प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। आयोजक

बाल महोत्सव प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed