{"_id":"68e6b25a536c743661060fae","slug":"the-students-learned-the-nuances-of-fine-arts-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-145123-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्राओं ने सीखीं ललित कलाओं की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्राओं ने सीखीं ललित कलाओं की बारीकियां
Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तीन दिवसीय साहित्य एवं ललित कला कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से करवाया गया। इसमें गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की विभिन्न विधाओं की 12 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारने और उन्हें साहित्य एवं ललित कलाओं की बारीकियों से अवगत करवाने के उद्देश्य से लगाई गई।
कार्यशाला में छात्राओं ने तर्क, भाषण सहित विभिन्न ललित कलाओं से जुड़ी सूक्ष्म व विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इससे उन्हें अपनी विधाओं में दक्षता प्राप्त करने और आत्म विकास के नए आयाम खोजने का अवसर मिलेगा। कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्राचार्या डॉ. सुखविंद्र कौर ने छात्राओं को उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मविश्वास एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस कार्यशाला में छात्राओं के साथ कॉलेज से डॉ अनुभा जैन , बलजीत कौर और मानसी ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।