Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The students enthralled the audience with their cultural performances.

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The students enthralled the audience with their cultural performances.
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान देवधर में संस्थान के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महिला शिक्षा, सशक्तीकरण और सामाजिक विकास पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने संस्थान के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने की।
विज्ञापन

संस्थान संस्थापक पद्मश्री ओमप्रकाश गांधी ने कहा कि शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है। समाज के विकास के लिए बेटियों की शिक्षा जरूरी है। उन्होंने बताया कि जगाधरी में सम्राट मिहिर भोज के नाम से बच्चों के लिए नए गुरुकुल का निर्माण किया जा रहा है। यह संस्थान पूरी तरह आवासीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुर्जर समाज के नवनिर्वाचित आठ पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र धर्मशाला प्रधान ऋषिपाल कसाना, पवन बटार, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन अशोक रोहिल्ला, राकेश पोसवाल, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ममता शर्मा, सुमित कुमार, प्रवीण बटार, मनोज कुमार जयरामपुर, ओंकार सिंह देवधर, केयर सिंह झंडा, सूरजभान सहित अन्य उपस्थित रहे।

----------
संस्था को 53 लाख रुपये देने की घोषणा
कार्यक्रम में शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर ने संस्थान को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने 11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा गुरुग्राम निवासी समाजसेवी अनंत सिंह तंवर ने भी संस्था को 11 लाख रुपये का अनुदान दिया। संस्थान के लिए कुल 53 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed