{"_id":"6aa3058ef0f8be98020c9c04","slug":"the-students-enthralled-the-audience-with-their-colourful-presentations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162681-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा
Fri, 11 Sep 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में वीरवार को बीबीए और एमबीए संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के द्वितीय व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गिद्दा और रैंपवॉक समेत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमबीए अंतिम वर्ष की छात्राओं ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद बीबीए और एमबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को परिचय, प्रस्तुति और रैंपवॉक के लिए आमंत्रित किया गया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीबीए द्वितीय वर्ष की अंजली एंड ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा।
वहीं, एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए गिद्दा प्रस्तुत किया। बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं वंशिका और प्रियांशी ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व और क्षमताओं के आधार पर विभिन्न टाइटल भी प्रदान किए गए। संस्थान निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ बहुमुखी प्रतिभा का विकास होना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।