फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The students earned applause with their presentations

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां

Mon, 15 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The students earned applause with their presentations
वा​​र्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शहर के तिलक राज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान की ओर से रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक परंपरा के दर्शन करवाए।
कार्यक्रम में चड्ढा परिवार से डॉ. किरण चावला, डॉ. ममता भार्गव मुख्यातिथि और डॉ. रमेश कुमार, महासचिव डॉ. आरके गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम संस्थान अध्यक्ष सेठ अशोक कुमार के नेतृत्व में करवाया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर एमबीए अंतिम वर्ष की दीपाक्षी, बीसीए अंतिम वर्ष आकांक्षा, बीबीए अंतिम वर्ष के रिद्धम सिंगला को स्वर्ण पदक व 21,000 रुपये का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीसीए की प्रेरणा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 15,000 रुपये और एमसीए की अंशिका व बीबीए की मनप्रीत को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 11,000 रुपये का पुरस्कार व पदक से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक सत्र में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बीसीए पंचम सेमेस्टर की रमन कौर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम आरंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीए पंचम सेमेस्टर की वंशिका ने बॉलीवुड नृत्य, प्रभनूर की टीम ने समूह नृत्य, अर्शिता ने अर्ध-शास्त्रीय नृत्य, कामिनी की टीम ने देसी ढाकड़ नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, हिमांशु की टीम ने बॉलीवुड गीत पर समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पलक की टीम ने मराठी नृत्य, कृतिका की टीम ने हरियाणवी नृत्य और आस्के की टीम ने भांगड़ा ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।

संस्थान की ओर से प्रतिभागियों को 31,000 रुपये पुरस्कार दिया। इस दौरान एमसीए अंतिम वर्ष की महकदीप व बीबीए प्रथम सेमेस्टर के अंश ने प्रो. चड्ढा के जीवन पर प्रकाश डाला। निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें गत वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताया।

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed