फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The stress was relieved by seeing the easy English question paper

Yamuna Nagar News: अंग्रेजी का आसान प्रश्नपत्र देख तनाव हुआ दूर

Sun, 22 Feb 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The stress was relieved by seeing the easy English question paper
गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की शनिवार को परीक्षा हुई। इसे लेकर सुबह विद्यार्थियों में तनाव देखने को मिला। चूंकि दसवीं के गणित की परीक्षा का प्रश्नपत्र काफी मुश्किल था, जिसे हल करने में विद्यार्थियों की हालात खराब हो गई थी। परीक्षा के बाद विद्यार्थी चहकते हुए केंद्रों से बाहर निकले और आसान प्रश्नपत्र पर खुशी जाहिर की।
वहीं 12वीं कक्षा के वैकल्पिक विषय फैशन स्टडीज और ऑटोमोटिव का पेपर हुआ। वैकल्पिक विषय होने के कारण केंद्रों पर 12वीं के बहुत ही कम विद्यार्थी थे। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह का समय सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक रहा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर और 15 मिनट पहले कक्ष में पहुंचना था। इस दौरान दसवीं के अंग्रेजी के कम्युनिकेटिव और लैंग्वेज व लिटरेचर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

आसान प्रश्नपत्र देखकर मिली राहत

स्नेहित ने बताया कि पहले परीक्षा को लेकर थोड़ा डर था, लेकिन बाद आसान प्रश्नपत्र देखकर राहत मिली। लगभग सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। उनके सहित अन्य विद्यार्थियों की परीक्षा भी अच्छी हुई है। अच्छी परीक्षा होने से वे काफी खुश हैं और अन्य परीक्षा भी अच्छी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने से पहले था तनाव

तौहीद ने बताया कि गणित का प्रश्न पत्र काफी मुश्किल था, इस कारण अंग्रेजी को लेकर भी डर था। उन्हें लग रहा था कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र भी मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रश्नपत्र काफी आसान था, सभी प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम से पूछे गए थे। अच्छी परीक्षा होने से उत्साहित हैं।
उत्तर लिखने में लगा समय

रवीश ने बताया कि बताया कि उनका पेपर ओवरऑल अच्छा हुआ है। परंतु प्रश्न पत्र लंबा था, जिसके उत्तर लिखने पूरा समय लग गया। वैकल्पिक में एक प्रश्न कुछ मुश्किल था, इसके अलावा अन्य सभी प्रश्न आसान थे।परीक्षा अच्छी होने से खुशी है और आगे की तैयारी भी अच्छी होगी।
अच्छी तैयारी होने से शानदार रही परीक्षा

शोएब ने बताया कि गणित का प्रश्नपत्र काफी मुश्किल था और हालत खराब हो गई थी। ऐसे में अंग्रेजी को लेकर भी थोड़ा डर, लेकिन उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। अच्छी तैयारी के कारण उनकी परीक्षा बेहद शानदार रही।

परीक्षा के बाद लगा जाम, पुलिस रही नदारद

परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ सभी विद्यार्थी केंद्रों के बाहर निकले। सिसे सड़कों पर जाम की स्थिति रही। केंद्रों के बाहर पुलिस नहीं थी, जिससे स्थिति और विकट बन गई। सीबीएसई परीक्षा के कई केंद्र हाईवे किनारे के स्थित स्कूलों में बने हैं और वहां सड़कों पर यातायात का भारी दबाव रहता है। ऐसे केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल नहीं था। ऐसे में परीक्षा के बाद जाम की स्थिति बनी रही। इससे विद्यार्थियों सहित केंद्रों पर बच्चों को लेने अभिभावकों के साथ राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि केंद्रों व सड़कों पर पुलिस का बंदोबस्त होना चाहिए, ताकि किसी को परेशानी न हो।

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद

गोबिंदपुरी रोड पर लगे जाम में फंसी स्कूल की बस। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed