फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The story of Lord Shiva is full of teachings: Gauri

भगवान शिव की कथा शिक्षाओं से ओतप्रोत : गौरी

Sun, 31 Aug 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The story of Lord Shiva is full of teachings: Gauri
कथा में भजनों को श्रवण कर झूमते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शिव मंदिर पाबनी कलां में चल रही शिव कथा के अंतिम दिन साध्वी गौरी भारती ने बताया की भगवान शिव की कथा मानव जीवन को सुंदर बनाने के लिए अनंत शिक्षाओं से ओतप्रोत है। उन्होंने कहा कि कैलाश में परस्पर प्रेम के साथ निवास कर रहा शिव परिवार समाज को एकत्व के सूत्र में बंधने का संदेश देता है।
साध्वी ने कहा कि यदि हम भगवान शिव के परिवार का अवलोकन कर देखें तो पाएंगे कि भगवान शिव का वाहन नंदी है,मां पार्वती सिंह की सवारी करती हैं, कार्तिकेय का वाहन मोर,गणेश का वाहन चूहा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का परिवार मानव समाज को संगठन शक्ति में बंधने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

हमारे भारत की उक्ति है की संगठन में ही शक्ति होती है। संगठित लोग बड़ी से बड़ी समस्या व आपदा का सामना आसानी से कर सकते हैं। संगठित समाज सदैव विजयी होता है, परंतु आज समाज में संगठन कहीं नहीं रहा। जब भगवान शिव बारात लेकर चलते हैं तो बैल पर सवार हुए। बैल साक्षात धर्म का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हमें बताना चाहते हैं कि हर इंसान को अपना कार्य धर्म में स्थित होकर करना चाहिए, परंतु आज वास्तविक को न जानने के कारण मानव समाज दानवों का समाज बन गया है। उन्होंने बताया कि मानव जीवन शिव व पार्वती के मिलन का एक दुर्लभ अवसर है। शिव भाव परमात्मा तथा पार्वती अर्थात आत्मा। लेकिन आज का मानव अपने इस वास्तविक लक्ष्य से अनभिज्ञ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed