फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The steps of the Kanwadis are not stopping even in the rain

Yamuna Nagar News: बारिश में भी नहीं रुक रहे कांवड़ियों के कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The steps of the Kanwadis are not stopping even in the rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिवभक्ति में लीन कांवड़िये बोल बम के जयघोष के साथ निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। तड़के शुरू हुई बारिश भी कांवड़ियों के कदम रोक नहीं पाई। बारिश के बाद हुए खुशनुमा मौसम में कांवड़ियों ने अपना सफर जारी रखा।
ये बुधवार को श्रावण माह की शिवरात्रि पर अपने गृह क्षेत्र पहुंच कर शिवालयों में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषक करेंगे। शिवरात्रि में एक दिन शेष है जिससे कांवड़ियों के कदमों की रफ्तार बढ़ गई है। हालांकि अब पैदल कांवड़ियों की संख्या पहले से कम हो गई है जबकि डाक कांवड़ वालों की संख्या बढ़ गई है। अब सड़कों पर डाक कांवड़ ज्यादा दिखाई दे रही हैं। तमाम सड़कों पर गाड़ी के आगे या पीछे लंबी दौड़ लगाते कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में है। यात्रा का श्रावण माह की शिवरात्रि पर समापन होगा और पंचांग के अनुसार श्रावणी शिवरात्रि बुधवार को पड़ रही है। ऐसे में कम समय होने के कारण कांवड़िये तेजी से अपने गंतव्य की ओर से बढ़ रहे हैं। इस दौरान हर दिन बदलता मौसम भी कांवड़ियों के कदमों की रफ्तार कम नहीं कर पा रहा है। बल्कि बोल बम बम बम के जयघोष के साथ कांवड़ियों के कदमों की रफ्तार और तेज होती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को तेज बारिश के बीच भी कांवड़ियों ने मौसम का लुत्फ उठाया और अपनी मंजिल की ओर बढ़ते चले। धूप और गर्मी न होने के कारण कांवड़ियों को काफी राहत भी मिली। कांवड़ यात्रियों को ऐसा मौसम खूब सुहाता है। चूंकि बारिश के दौरान न गर्मी और सड़कों पर यातायात भी कम रहता है। ऐसे में कांवड़ियों की रफ्तार बढ़ जाती है। कांवड़ियों के जयघोष से शहर की सड़कें गूंज रही हैं। पैदल यात्रियों के अलावा भक्त वाहन कांवड़ भी लेकर जा रहे हैं। इस दौरान डीजे की धमक पर नाचते गाते कांवड़िये यहां से निकल रहे हैं। शिवभक्ति में डूबे कांवड़ियों के लहराते भगवा ध्वज से माहौल शिवमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed