फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The state president was full of enthusiasm for the demonstration

Yamuna Nagar News: प्रदर्शन के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने भरा जोश

Fri, 11 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The state president was full of enthusiasm for the demonstration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवरपाल वीरवार को जिले में पहुंचे। बिजली निगम व्यासपुर की सब डिवीजन साढौरा और यमुनानगर की इंडस्ट्रियल सब डिवीजन में 18 जुलाई को होने जा रहे रोष प्रदर्शन के बारे में कर्मचारियों में उन्होंने जोश भरा।
प्रदेश अध्यक्ष कुंवरपाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा सरकार हमारा सब्र तोड़ रही है। जिससे कर्मचारी हताश हो रहे हैं। साल होने को है सरकार ने रोजगार सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन इस प्रक्रिया को अधिकारियों ने ढीले रवैया के कारण लटकता हुआ है। उन अधिकारियों को चेताना चाहते हैं कि समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें।
विज्ञापन

आज बिजली निगम का प्रत्येक अनुबंधित कर्मचारी ईमानदारी से विभाग का कार्य कर रहा है। प्रदेश की बिजली सुचारू रूप से चले इसकी चिंता हर कर्मचारी करता है। सरकार को भी उनके लिए सोचना चाहिए। इस दौरान सभी जिले के कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। जिनमें कर्मचारियों को जोखिम भत्ता मिलना चाहिए, अनुभव के आधार पर कुछ कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा टेक्निकल कर्मचारियों को जिले में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी जसविंद्र दूहन, प्रदेश सचिव राज ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशीष धीमान, जिला सचिव रजत चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत, यूनिट के प्रधान रहमान खान, यूनिट के सचिव राजेश सैनी, आशीष सैनी, सुरेश राणा, सुमित शर्मा, रवि शर्मा, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed