फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The staff left after locking the children in the classrooms.

Yamuna Nagar News: कक्षाओं में बच्चों को बंद कर निकल गया स्टाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
The staff left after locking the children in the classrooms.
जगाधरी। कनीना बस हादसे के बाद शिक्षा विभाग नियमों व मानकों को लेकर बेहद सख्त हो गया है। जिसके चलते जिले के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी ने जगाधरी सहित यमुनानगर में स्कूलों का निरीक्षण किया तो चौंका देने वाली घटना सामने आई।
विज्ञापन

इस दौरान सेंट पीटर्स स्कूल में पहुंचे अधिकारियों को बच्चे कक्षाओं में बंद मिले। रिहायशी इमारत में चल रहे इस स्कूल के कमरों में बच्चों को बंद करके स्टाफ नदारद था। डीईओ, डिप्टी डीईओ काफी देर तक दरवाजा पीटते रहे लेकिन कोई नहीं आया। इस दौरान कमरों में बंद बच्चे चिल्ला रहे थे। इसके बाद जब चतुर्थ कर्मचारी दिखा तो स्टाफ को तुरंत बुलाने के लिए कहा गया। जिसके बाद कमरों के दरवाजे खोले गए।
विज्ञापन

कमरे अंदर की तरफ से बंद कर स्टाफ दूसरी तरफ से निकल गया था और बच्चे कमरे में ही थे। इस पर अधिकारियों ने स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। अधिकारियों ने स्कूल संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन स्टाफ कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर स्कूल के खिलाफ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अधिकारियों ने शहर के पॉश इलाकों में चल रहे ऐसे पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी स्कूल बिना अनुमति के चलते मिले। जिला शिक्षा अधिकारी ने पांचों स्कूलों को नोटिस जारी किया है। स्कूल संचालकों को तीन दिन में अपना पक्ष रखने के आदेश दिए हैं। यदि तीन दिन में अनुमति सहित अन्य दस्तावेज नहीं दिए गए तो यह स्कूल बंद किए जाएंगे।




इन स्कूलों को जारी किया गया नोटिस

जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने टीम के साथ जगाधरी व यमुनानगर के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जगाधरी के विष्णु गार्डन स्थित बचपन स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ ने बताया कि यह बचपन का फ्रैंचाइजी संस्थान है परंतु यहां सुरक्षा बंदोबस्त का कोई इंतजाम नहीं था। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी के लीटल लीजेंट मांटेसरी, प्रोफेसर कॉलोनी का शेमरॉक चाइल्डहुड, मॉडल टाउन के सेंट पीटर स्कूल और लीटल टीटन स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी स्कूल में सुरक्षा को लेकर कोई बंदोबस्त नहीं था। स्कूल में निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाया जा रहा था। कमरों का निर्माण मानकों के अनुसार नहीं किया है। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार के बंदोबस्त यहां नहीं मिले। जिस पर पांचों को नोटिस जारी किया गया है।


जगाधरी के विष्णु गार्डन स्थित बचपन स्कूल के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। इस दौरान बताया गया कि यह फ्रैंचाइजी संस्थान है लेकिन इसके अनुसार यहां कोई प्रबंध नहीं था। इसके अलावा स्कूल में ही किताबें बेची जा रही थी। किताबों के अलावा स्कूल की नोटबुक, डायरी इत्यादि सामग्री भी बचपन के नाम से प्रिंटेड मिली। वहीं इन स्कूलों में फीस का कोई स्ट्रक्चर भी नहीं मिला।





विभाग की ओर से पांच स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूलों में कई कमियां व खामियां मिली हैं। सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में दस्तावेज व विभाग के सवालों का जवाब न दिया गया तो यह बंद करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

- सुमन बहमनी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed