{"_id":"625dbe577829531fb9494701","slug":"the-soldiers-had-gone-to-the-ancestral-village-thieves-broke-the-locks-and-stole-85-thousand-and-10-tola-gold-ornaments-yamuna-nagar-news-knl105361220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैतृक गांव गया था फौजी, चोरों ने ताले तोड़ 85 हजार व 10 तोले सोने के गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैतृक गांव गया था फौजी, चोरों ने ताले तोड़ 85 हजार व 10 तोले सोने के गहने चुराए
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की अमरपुरी कॉलोनी में चोरों ने आर्मी में तैनात सुरेंद्र कुमार मेहता के घर के ताले तोड़ 10 तोले सोने के गहने व 85 हजार की नकदी साफ कर ली। घटना के दिन सुरेंद्र मेहता अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पड़ने वाले सूकना गांव गया हुआ था। जब सुरेंद्र मेहता परिवार के साथ घर लौटा तो घर के ताले टूटे थे।अलमारी से नकदी व गहने साफ किए हुए थे। पुलिस ने जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरपुरी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आर्मी में तैनात है। साल 2006 से वह परिवार के साथ यमुनानगर में रहता है। सात अप्रैल को वह अपने परिवार सहित अपने पैतृक गांव उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव सूकना में गया था। सूकना जाने से पहले वह घर का ताला लगाकर गया था। रविवार शाम को जब वह वहां से घर लौटा तो उसने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अंदर कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी खुली पड़ी थी।
उसका लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से 85 हजार रुपये और दस तोले सोने के गहने और सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।