फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The skill of the hands of the girl students was shown in the exhibition, Yamunanagar

प्रदर्शनी में दिखा छात्राओं के हाथों का हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The skill of the hands of the girl students was shown in the exhibition, Yamunanagar
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं प्रिंसिपल व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग विभाग व इंक्यूबेशन सेंटर एंड इंटरप्रेन्योर स्किल कमेटी की ओर से हस्त निर्मित सजावटी वस्तुओं की तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्राओं के हाथों का हुनर देखकर सभी ने प्रशंसा की।
अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल, कमेटी समन्वयक डॉ. रचना सोनी एवं विभागाध्यक्ष डोली लांबा ने। प्रिंसिपल डॉ. खेत्रपाल ने कहा कि त्योहारों में हस्त निर्मित सजावटी वस्तुओं की मांग बढ़ी है। हस्त निर्मित वस्तुएं केमिकल फ्री होती हैं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने पढ़ाई के साथ हस्त निर्मित वस्तुओं का निर्माण कर आय अर्जित करने का साधन शुरू किया है।
विज्ञापन

छात्राओं ने सजावटी हस्तनिर्मित उत्पाद छोटे पैमाने पर शुरू किए है, जो कि कौशल आधारित है। देश की बहुसंख्यक जनजाति की आय हस्तकला पर निर्भर है। आदि काल से भारत में हस्तकला का प्रयोग होता आया है। आजादी के बाद से देश में बनी पैमाने पर हस्त निर्मित वस्तुओं की मांग विदेशों तक रही है। इससे जहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, वहीं अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं ने दिये, मोमबत्ती, भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, सजावटी बोतल, आभूषण, केमिकल मुक्त साबुन, पर्स सहित अन्य वस्तुएं बनाईं, जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed