{"_id":"610865458ebc3e844928f6a4","slug":"the-shopkeeper-had-slept-the-thieves-took-46-thousand-from-the-neck-yamuna-nagar-news-knl786601183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सोया हुआ था दुकानदार, दो युवकों ने गल्ले से उड़ाए साढ़े 46 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में सोया हुआ था दुकानदार, दो युवकों ने गल्ले से उड़ाए साढ़े 46 हजार रुपये
विज्ञापन
यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर कलानौर के नजदीक स्थित दुकान से चोरों ने 42600 रुपये की नकदी उड़ा ली। चोरी के समय दुकानदार दुकान के अंदर ही सो रहा था। दुकान में चोरी करने वाले दो युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव सरथेड़ी निवासी आदिल ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर कलानौर स्थित यमुनोत्री पेट्रोल पंप पर दुकान है, जहां वह ऑनलाइन काम करता है। 28 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे वह खाना खाकर दुकान पर ही सो गया था। उसी समय दो अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आए। इस दौरान आरोपी उसे सोता हुए देखकर दुकान के गल्ले से 42600 रुपये चोरी कर ले गए। जब उसकी आंख खुली तो उसने गल्ले से रुपये गायब मिले। जब उसने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उनमें दो आरोपी युवक उसकी दुकान में घुसते हुए और रुपये लेकर बाहर आते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरों ने चार अन्य स्थानों से हजारों का सामान उड़ाया
यमुनानगर। चोरों ने अलग अलग चार स्थानों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किए हैं।
याकूबपुर निवासी जसमेर ने छछरौली पुलिस बताया कि गांव तुगलपुर में उसका सीएससी काउंटर है। काउंटर के दराज में 40000 रुपये व दो मोबाइल रखे थे, जिन्हें चोर चुरा ले गए। उधर, गांधीनगर थाना ने जम्मू कॉलोनी की शारदा रानी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। शारदा ने बताया की उसके सीएससी सेंटर से चोर छत के तीन पंखे व 20 छोटी लाइट चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मौका कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, कुटीपुर निवासी अमित कुमार ने प्रताप नगर थाना को शिकायत दी है कि चोर उनके एचपीजीसीएल कार्यालय से इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए हैं।इसी तरह प्रताप नगर के एसडीओ आशीष चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने भंगेड़ी से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया है।