फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The servants of the liquor contractor attacked the protesters, Yamunanagar

शराब ठेकेदार के कारिंदों ने किया प्रदर्शनकारियों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The servants of the liquor contractor attacked the protesters, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सबसे पॉश इलाके मॉडल टाउन के रिहायशी क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने का विरोध कर रहे लोगों पर रविवार को ठेकेदार के कारिंदों ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद सिटी थाने के पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
भाजपा के प्रचार साहित्य निर्माण विभाग के प्रदेश सह संयोजक रोचक गर्ग व अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि शराब के ठेकेदारों ने अवैध हथियारों के साथ अपने गुर्गों को बुला रखा था। उन्होंने विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट की। रिहायशी इलाके में शराब का ठेका नहीं चलने दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर यहां से ठेका नहीं उठाया गया तो वे सभी अपना सामान समेट कर उपायुक्त के घर के बाहर बैठने को मजबूर होंगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल पुलिस की जिप्सी तैनात कर दी गई है। इससे पहले रविवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने ठेके के सामने शराब की बोतलें खाली करके विरोध जताया। वहीं शराब ठेकेदारों की तरफ से कहा जा रहा है कि वे नियमों के तहत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ रहे ठेकेदार के लोग
स्थानीय निवासी रोचक गर्ग, राजेश, धीरज, मनीष व प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, ठेकेदार के आदमियों ने हमला कर दिया। वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। एक तो रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोला जा रहा है। ऊपर सेगुंडागर्दी की जा रही है। मारपीट के साथ साथ हमें हथियार तक दिखाएं गए हैं। किसी तरह से घरों में घुसकर कर हमने जान बचाई हैं। लोगों ने कहा कि डीसी गिरीश अरोड़ा ने मौखिक तौर पर निर्देश दिए थे कि समाधान होने तक शराब का ठेका बंद रखा जाएं, लेकिन ठेकेदार ने उनके निर्देशों को नहीं माना। इस पर उन्होंने गायत्री मंत्र और हनुमान चालीस पढ़कर ठेका बंद करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं और छात्राओं को होगी दिक्कत
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि यहां आसपास स्कूल और कॉलेज हैं। ठेका यहां खुलता है तो असामाजिक तत्व आएंगे, जिससे बच्चों पर खराब असर पड़ेगा और महिलाएं भी असुरक्षित होंगी। स्कूल, कॉलेज आने जाने वाली छात्राएं और पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। कॉलोनीवासियों ने डीसी, एसपी और आबकारी विभाग को इसकी शिकायत दी थी, लेकिन अधिकारियों ने भी खानापूर्ति की।
विभाग की तरफ से क्षेत्र विशेष के दायरे में ठेका अलॉट किया गया है। इस दायरे में ठेकेदार उपयुक्त जगह देखकर ठेका खोल सकता है। जगह को लेकर अगर कोई विवाद है तो स्थानीय लोग और ठेकेदार आपसी सहमति से जगह तय कर सकते हैं। लोगों के विरोध के कारण ठेके को शिफ्ट करने का फैसला जिला उपायुक्त ही लेंगे। -अमित खनगवाल, डीईटीसी

दोनों पक्षों को समझाया गया है कि वे ऐसी कोई हरकत न करें, जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली गई है। ठेकेदार के कारिंदों की गलती पाई गई तो उस पर भी संज्ञान लिया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। - सुखविंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed