फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The school team won 31 medals at the National Games cluster level

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय खेल कलस्टर स्तर पर स्कूल की टीम ने जीते 31 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
The school team won 31 medals at the National Games cluster level
रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर 31 पदक हासिल किए। स्कूल के प्रिंसिपल रमन शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित डीएवी पुलिस लाइन में हुई। इनमें 17 व 19 आयु वर्ग में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। 17 आयु वर्ग में हाई जंप में कृष्णा, शॉर्ट पुट और डिस्कस थ्रो में राघव ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में ध्रुव ने रजत व हाई जंप में चेतन ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की 17 आयु वर्ग में हाई जंप में सानिया, प्रयल ने शॉर्ट पुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। लांग जंप में सानिया व डिस्कस थ्रो में चारू ने रजत, आरजू ने लांग जंप व चारू ने शॉर्ट पुट में कांस्य पदक हासिल किए। लड़कों के 19 आयु वर्ग में हाई जंप में रुद्र, 400 मीटर रेस में यशविन, डिस्कस थ्रो में राघव ने स्वर्ण मेडल जीते।
विज्ञापन

हाई जंप में हार्दिक, शॉर्ट पुट में रनिंदर, डिस्कस थ्रो में सेजत ने रजत, लांग जंप में यशप्रीत ने कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कियों की 19 आयु वर्ग में हाई जंप में आरजू, शॉर्ट पुट में अंकिता, सौ मीटर दौड़ में सानिया, लांग जंप में अंकिता और डिस्कस थ्रो में वृंदा ने स्वर्ण, सौ मीटर दौड़ में आरजू, 800 मीटर दौड़ में दीपाली, 400 मीटर दौड़ में सानिया, लांग जंप में गुंजन और डिस्कस थ्रो में अंकिता ने रजत, शॉर्ट पुट व 800 मीटर दौड़ में निकिता ने कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कियों की 19 आयु वर्ग की वॉलीबॉल टीम की अंकिता, वृंदा, रिद्धिमा, आरजू, सिया, हर्षिका, पलक, निकिता व ईशा को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चुना गया। प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने कोच गौरव धीमान, किरण कांबोज को उनकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed