फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Savarna community took out a protest march against the UGC Act

Yamuna Nagar News: सवर्ण समाज ने यूजीसी एक्ट के विरोध में निकाली रोष यात्रा

Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Savarna community took out a protest march against the UGC Act
यूजीसी एक्ट के विरोध में मशाल लेकर रोष यात्रा ​निकालते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूजीसी एक्ट के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज की ओर से जगाधरी वर्कशाॅप से यमुनानगर तक रोष यात्रा निकाली गई। वाल्मीकि चौक से शुरू हुई यात्रा बलिदानी भगत सिंह चौक तक पहुंची। करीब छह किलोमीटर लंबी यात्रा में समाज के लोग हाथों में भगवा ध्वज, जलती मशाल और तिरंगा लेकर शामिल हुए।
रोष यात्रा में श्री परशुराम दल और करणी सेना से जुड़े पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट को लेकर समाज में असंतोष है। उन्होंने सरकार से एक्ट वापस लेने और समाज की चिंताओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही कहा कि मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत से पहले उदयवीर शास्त्री और अन्य पंडितों ने गायत्री मंत्र तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मशाल और ध्वज लेकर यमुनानगर की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया और यूजीसी एक्ट को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोष यात्रा का उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि सरकार तक समाज की मांग पहुंचाना भी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं होती, समाज अपनी आवाज उठाता रहेगा। यात्रा में कान्हा राणा, नैन पाल राणा, सुंदर प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, राज राणा, रुपेंद्र राणा, तेजवीर राणा, सतीश राणा, उदयवीर शास्त्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed