फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sarpanch was attacked when he was stopped from creating a ruckus after drinking alcohol

Yamuna Nagar News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने से रोका तो सरपंच पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The sarpanch was attacked when he was stopped from creating a ruckus after drinking alcohol
गांव खानपुर माजरा के सरपंच पर उनके ही गांव के लोगों ने हमला कर दिया। सरपंच का कहना है कि उसने हमलावर को शराब पीकर गांव में हुड़दंग मचाने से रोका था। जिस पर उसने अपने भाई व मां के साथ मिलकर घर में घुस कर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तीनों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव खानपुर माजरा के सरपंच विक्रम सिंह ने बताया कि उसके गांव का नरेंद्र सिंह हर रोज शराब पीकर गलियों में हुड़दंग मचाता है। इसके बारे में उसने 12 अगस्त को उसके घर जाकर उसकी मां सलोचना देवी को बताया था कि नरेंद्र को ऐसी हरकतें करने से मना करें। इसके बाद वह अपने घर आ गया था। रविवार सुबह नरेंद्र सिंह अपने भाई परमजीत व मां सलोचना देवी के साथ हाथों में सरिया, डंडा व ईंट लेकर उसके घर के अंदर घुस गए और गालियां देते हुए उसे बाहर आने को कहने लगे। वह कहने लगे कि आज तेरी सरपंची निकालते हैं। उसने जैसे ही दरवाजा खोलकर तीनों को समझाने की कोशिश की। तभी नरेंद्र ने हाथ में पकड़े सरिये से उसके सिर में वार किया। जिससे वह लहू लुहान हो गया। परमजीत ने उस पर लकड़ी की फट्टी से वार किया। वहीं सलोचना देवी ने उस पर ईंट से वार किया। उसने शोर मचाया तो उसकी पत्नी बबली, आशीष व चाचा देशराज और आसपास के लोग वहां पहुंचे और आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। इस लड़ाई झगड़े में आरोपियों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई तरसेम कुमार का कहना है कि हमले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सरपंच की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र, परमजीत व सलोचना देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed