फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The sacrifice of the four Sahibzadas was remembered

Yamuna Nagar News: चार साहिबजादों का बलिदान किया याद

Tue, 24 Dec 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the four Sahibzadas was remembered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारत विकास परिषद शाखा रादौर की ओर से चार साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाबी धर्मशाला में शहीदी दिवस कार्यक्रम कराया गया। इसमें समाज के करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरमुख सिंह ने शब्द-कीर्तन से किया। इतिहास संकलन समिति से प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. रमेश धारीवाल ने चार साहिबजादों की वीरता व बलिदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इन चारों साहिबजादों ने धर्म व मानवता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने धर्म, न्याय व सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए अत्याचारों का साहसपूर्वक सामना किया। यह दिन हमें उनके जीवन मूल्यों व सिद्धांतों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चार साहिबजादों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के पूर्व सचिव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह दिन न केवल साहिबजादों को श्रद्धांजलि का अवसर है बल्कि हमारी संस्कृति व परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी एक प्रयास है। संचालन डॉ. सतीश कांबोज ने किया। इस मौके पर शाखा संरक्षक मान सिंह आर्य, डॉ. सतीश कांबोज, डॉ. बिमल गर्ग, डॉ. बलदेव सैनी, विनोद गर्ग, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed