फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The route will be diverted to send the polling party

Yamuna Nagar News: पोलिंग पार्टी रवाना करने के लिए रूट रहेगा डायवर्ट

Fri, 04 Oct 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 04 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The route will be diverted to send the polling party
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतदान के लिए आईटीआई परिसर से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएंगी। इसके लिए रूट डायवर्ज किया जएगा। किसी भी वाहन को आईटीआई की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पुलिस पीआरओ के मुताबिक, चार अक्टूबर 2024 को सभी मतदान केन्द्रों पर ले जाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। अधिकृत पोलिंग पार्टी के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में की गई है। रूट पर आठ जगह नाके लगाए गए हैं। पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात रहेगा ताकि आईटीआई की तरफ कोई भी अनधिकृत वाहन ना जा सके। इसके लिए रूट मैप भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

परशुराम चौक से यमुनानगर की जाने वाले वाहन इसी चौक से दाई तरफ टर्न लेकर न्यू हैप्पी स्कूल के सामने से होते हुए पेट्रोल पंप बाईपास की तरफ निकलेंगे। महाराणा प्रताप चौक से ससौली रोड पर जाने वाले वाहन पेट्रोल पंप बाईपास से होते हुए न्यू हैप्पी स्कूल के सामने से होते हुए सब्जी मंडी के रास्ते ससौली रोड की तरफ जाएंगे। आईटीआई से पोलिंग पार्टी वोटिंग मशीनों को लेकर यमुनानगर, जगाधरी व साढ़ौरा और रादौर विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकृत मीडियाकर्मियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था सब्जी मंडी के पास की गई है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में आठ नाके भी पुलिस ने लगाए हैं। जिसमें पहला नाका वाल्मीकि चौक, दूसरा परशुराम चौक, तीसरा मंडेवरी टी प्वाइंट, चौथा ससोली स्कूल के पास, पांचवा खेडी रांगडान के पास, छठवा मंडेवरी के पास लगाया गया है। वहीं चांदपुर बाइपास पर पेट्रोल पंप के पास भी नाका लगाया गया है। यहां से वाहनों को ससोली की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed